ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जनपद में पर्यटन उद्योग को दिया जाएगा बढ़ावा- अंकित कुमार

जनपद में पर्यटन की बड़ी सम्भावना को देखते हुए इस बारे में प्राथमिकता के साथ काम किया जायेगा। जनपद में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।शासन की मंशानुरूप सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जायेगा।

यह बातें सोमवार को आईएएस अधिकारी अंकित कुमार ने जिले के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में पत्रकारवार्ता में कही है। जिलाधिकारी के समक्ष पत्रकारों ने जनता की समस्याओं में प्रमुख बाढ़, गुलदार का आतंक, टूटी सड़के,जैविक खेती और आपूर्ति विभाग में व्याप्त भष्ट्राचारों की जानकारी दी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जनपद में विकास कार्य को गति प्रदान करने के साथ इन सभी समस्या पर वह गम्भीरता के साथ काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि नवांगतुक जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सोमवार की सुबह 11 बजे जिला कोषागार पहुंच कर विधिवत रूप से जिले की कमान संभाली। इस अवसर पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ते भेंटकर नए जिलाधिकारी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *