ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आज से टमाटर 80 रुपये किलो बेचेगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार का कहना है कि टमाटर को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचने से स्थिति में सुधार हुआ है। इससे टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय का कहना है कि देश भर में 500 से अधिक स्थानों के दोबारा आकलन के आधार पर आज से टमाटर को 80 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का निर्णय लिया गया है। नैफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई स्थानों पर आज से बिक्री शुरू हो गई है। मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर कल से इसका विस्तार अधिक शहरों में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *