ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग, हालत गंभीर

उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत कमरहाटी में गुरुवार दोपहर तृणमूल एक कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई है। गंभीर हालत में उसे सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल तृणमूल कार्यकर्ता का नाम कल्लू उर्फ आसिफ है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कमरहाटी के षष्ठीताला इलाके में दो बाइक पर चार बदमाश मौके पर गए और कल्लू नाम के एक तृणमूल कार्यकर्ता पर अंधाधुंध फायरिंग की। उसके बाद वहां से चंपत हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर बिगड़ती शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें सागर दत्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कल्लू के हाथ और पैर में गोली लगी है। सूचना पाकर बेलघरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 13 राउंड गोलियां चलीं हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कल्लू इलाके में सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। कल्लू को राजनीतिक कारणों से गोली मारी गयी या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *