ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दबिश देकर गैंगस्टर एक्ट के नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना श्यामपुर ने नकबजनी और चोरी के अपराधों में पेशेवर तीन आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपितों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम हुकम सिंह पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी ग्राम नन्दपुर खुर्द थाना नगीना जिला बिजनौर उ.प्र. व अब्दुल कादिर पुत्र स्व. अली हुसैन निवासी मोहल्ला पक्का बाग कस्बा बढ़ापुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उ.प्र. बताए गए हैं। आरोपितों का आपराधिक इतिहास है। इसमें आरोपित हुकम सिंह गैंग लीडर है, जिस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अब्दुल कादिर गैंग का सदस्य है, जिस पर विभिन्न मामलों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *