ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बस की ऑटो से टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

मीरजापुर, 28 जुलाई । विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के समीप रविवार की सुबह बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। ऑटो सवार प्रयागराज से विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए आ रहे थे।

विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा चौकी के महोखर गांव के पास सुबह एक निजी बस और ऑटो में टक्कर हो गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में मृत तीन लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो चालक उसी में फंस गया।

ऑटो सवार विजय बहादुर ने बताया कि वे सभी लोग प्रयागराज के उग्रसेनपुर गांव से सुबह मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *