ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मारकंडेय महादेव धाम में तीन दिवसीय श्री राम शिवोत्सव शनिवार से

चौबेपुर कैथी स्थित मारकंडेय महादेव धाम में तीन दिवसीय मारकंडेय महादेव महोत्सव में श्री राम शिवोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार 10 फरवरी से होगी। केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री अनूप जलोटा, मैथिली ठाकुर,आराधना सिंह,हंसराज रघुवंशी सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सायं 05 बजे से कलाकारों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के पहले दिन 10 फरवरी को रामजनम योगी का शंख वादन होगा। मंगलाचरण से कार्यक्रम शुरू होगा। डॉ. रंजना उपाध्याय का कथक नृत्य के जरिए शिव स्तुति, राघवेंद्र शर्मा एवं हंसराज रघुवंशी का गायन होगा। दूसरे दिन 11 फरवरी को सुगम सिंह शेखावत का नृत्य, फौजदार सिंह का आल्हा गायन, मैथिली ठाकुर तथा आराधना सिंह का गायन होगा। कार्यक्रम के अंतिम दिवस 12 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप जलोटा,मनोहर सिंह की प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडेय करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को सीडीओ हिमांशु नागपाल,डीपीआरओ व बीडीओ चोलापुर परख चुके हैं। सीडीओ ने पूरे दिन तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का निर्देश दिया। सीडीओ ने बताया कि महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *