ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

इस समय देश में राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की। यह तक राहुल ने यह कह दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ओबीसी जाति के नहीं थे। इसे लेकर भाजपा के नेताओं ने घेराव करते हुए जालौन के मुख्यालय उरई राहुल गांधी का पुतला फूंका है।

उरई कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर भाजपा पिछड़ा वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मनोज राजपूत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई जातिगत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी वोटों के लिए जातिवाद की राजनीति करते हैं। भाजपा पार्टी देश की एक पार्टी है जो परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा नहीं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *