ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत सिरमौर जिला में 273 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता

सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के आरम्भ होने से अभी तक 0-27 वर्ष के 273 पात्र लाभार्थियों को 48.36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी नाहन में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदान की है।

सुमित खिमटा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनाथ बच्चों की देखभाल, उनकी शिक्षा और उनके उज्जल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को ‘‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’’ का दर्जा दिया है। यानि जिन बच्चों के माता पिता नहीं हैं, सरकार उनके अभिभावक बनकर उनकी देखभाल करेगी।

जिला के सभी लोगों से सुखाश्रय योजना में अंशदान का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि जिला में इस योजना के तहत अभी तक 426 अनाथ बच्चों को चिन्हित किया गया है जिसमें से 393 को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *