ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

321 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

एनजेपी थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात फुलबाड़ी में अभियान चलाकर एक ट्रक से 321 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं, गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम रिंटू कुमार प्रसाद, राजू यादव और इंद्रदेव प्रसाद हैं। तीनों आरोपित बिहार के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, एनजेपी थाने की पुलिस को गुप्त सुचना मिली की फुलबाड़ी के रास्ते बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है। जिसके बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने फुलबाड़ी में अभियान चलाकर वाहनों की नाका चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक ट्रक की जांच पर पुलिस टीम को संदेह हुआ। गहन तलाशी के बाद ट्रक के अंदर बने गुप्त चैंबर से 321 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालक सहित तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों से पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा को असम से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *