ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डकैती की योजना बनाते हथियारों से लैस तीन बदमाश गिरफ्तार

पचोर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पानिया रोड स्थित सीमेंट की ईट बनाने वाली फैक्ट्री के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार तीन बदमाशों को डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा, जिनके पास से धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम पानिया रोड़ स्थित सीमेंट की ईट बनाने वाली फैक्ट्री के समीप से घेराबंदी कर बाइक क्रमांक एमपी 39 एमआर 0408 पर सवार तीन युवकों को पकड़ा, जिनमें अशोक पुत्र कांशीराम कंजर, देवदास पुत्र अशोक कंजर और नीतेश पुत्र अलकारसिंह कंजर निवासी कंजरपुरा शामिल हैं,जो डकैती डालने की योजना के मंसूबे से हथियार लेकर बैठे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बाइक, एक नुकीली राॅड और धारदार बका जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 55 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 398, 401 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *