ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण करीब 30 उड़ानों में देरी

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है, जबकि दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह घने कोहरे के कारण करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है, जबकि दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इन उड़ानों को सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे के बीच जयपुर भेजा गया है। इससे पहले इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस की एक-एक उड़ान को जयपुर भेजा गया था

आईजीआईए की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक्स पोस्ट पर दी जानकारी में बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान जारी रहने के दौरान, सीएटी-3 के अनुरूप नहीं होने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। गौरतलब है कि सीएटी-3 दृश्यता बहुत कम होने पर उड़ानों के संचालन से संबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *