ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, पांच पर केस दर्ज

मलावर थाना क्षेत्र में नल के सामने से कचरा हटाने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्ष के पांच आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम मलावर निवासी सौरमबाई (55) पत्नी प्यारजी गिर ने बताया कि नल के सामने से कचरा हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में बीती रात गांव के बबलू पुत्र गणपत गिर और उसके भाई रमेश ने गालियां देते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वहीं बबीता पत्नी बबलू गिर ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर राजेन्द्र पुत्र प्यारजी गिर, हरीओम पुत्र मोहन और मनोहर गिर ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *