ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर समेत सात लाख की चोरी

जिले के थाना सिविल लाइन इलाके के मंडी समिति पुलिस चौकी स्थित सुंदर नगर मोहल्ले में गुरुवार रात बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात हो गई। शुक्रवार सुबह मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने घर में हुई चोरी की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गयी।

सुंदर नगर मोहल्ले के रहने सौरभ सिंह उउसावां में गल्ला की आढ़त चलाते हैं। सौरभ ने बताया कि उनका पूरा परिवार गांव में होली के त्योहार पर गया हुआ था। घर में ताले पड़े थे। गुरुवार रात में किसी समय चोरों ने घर के ताले तोड़कर घर में रखे जेवर नदी सहित सात लाख रुपये की चोरी कर ली। मोहल्ले के लोगों ने जब सौरभ को शुक्रवार सुबह सूचना दी तो वह घर पहुंचे। घर के सभी ताले टूटे पड़े और समान बिखरा हुआ था।

सौरभ ने थाना सिविल लाइन पुलिस को चोरी की सूचना देकर कार्यवाही की मांग की है। सौरभ ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने दो साल पहले ही सुंदर नगर मोहल्ले में घर बनवाया था। मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से जो तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *