ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मौसम बदलते ही बढ़ने लगी मानसिक रोगियों की संख्या

गर्मी के मौसम में मानसिक रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है । जिला चिकित्सालय स्थित मनकक्ष में मानसिक रोगी पहुंच रहे हैं। साइकोलॉजिस्ट अंकिता गुप्ता की द्वारा रोगियों की काउंसलिंग की जा रही है।

शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की मनोवैज्ञानिक डॉ अंकिता गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में मौसम के हिसाब से मनुष्य का दिमाग बदलता रहता है । घबराहट ,उदासी ,नींद ना आना, चिड़चिड़ापन ,काम में मन ना लगना आदि मानसिक बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेना, व्यायाम करना , भोजन में सलाद और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। योग करने से मन शांत होता है और मानसिक रोगों से निजात मिलता है। जिला चिकित्सालय स्थित मनकक्ष में सप्ताह में सोमवार , बुधवार और शुक्रवार को मानसिक रोगियों की काउंसलिंग की जाती है । टैली मानस और हेल्पलाइन नंबर से भी मरीज की सहायता की जाती है । गर्मी के मौसम में बाइपोलर डिसऑर्डर के मरीज बढ़ जाते हैं जिसमें मनुष्य का मूड बहुत जल्दी ही चेंज होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *