ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समावेशी वोकोथोन से दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को समावेशी वोकोथोन के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने ‘कर्त्तव्य पथ पर, राष्ट्रहित में’ स्लोगन के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की अपील की। वोकोथोन की शुरुआत वरिष्ठ जन भ्रमण पथ के आगे से हुई। जहां सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा, स्काउट के सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला सहायक, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा और खेल अधिकारी श्रवण भांभू ने हरी झंडी दिखाकर वोकोथोन को रवाना किया।

इस दौरान शिक्षक, बीएलओ, जिला परिषद और पंचायत समिति के कार्मिक, खिलाड़ी, पुलिस के जवान, स्काउट गाइड, सहित आमजन ने भागीदारी निभाई। वोकोथोन यहां से रवाना होकर मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, अंबेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां सभी ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

इससे पहले मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि सतरंगी सप्ताह के माध्यम से विभिन्न वर्गों के मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। मतदान हमारा कर्त्तव्य है। प्रत्येक मतदाता को इसका निर्वहन करना चाहिए।

स्वीप सह संयोजक हरि शंकर आचार्य ने सतरंगी सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं इसके उद्देश्य के बारे में बताया। स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी ने आभार जताया। इस दौरान सीओ स्काउट जसवंत राजपुरोहित, मास्टर ट्रेनर डॉ. जसवंत राठी, शिक्षा विभाग के राम कुमार पुरोहित, ईएलसी प्रभारी डॉ. मैना निर्वाण, डॉ. सुनीता बिश्नोई, स्वीप प्रकोष्ठ के सुधीर मिश्रा, सुनील जोशी, बालेश ओझा, प्रभात परिहार और राममूर्ति व्यास आदि मौजूद रहे।

शनिवार को दिव्यांगजन निकालेंगे ट्राई साइकिल रैली

सतरंगी सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को 13 अप्रैल को ट्राई साइकिल रैली निकालकर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दिन की थीम का रंग हरा और स्लोगन ‘हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम’ तय किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि इसकी शुरुआत प्रातः 8.15 बजे रतन बिहारी पार्क से होगी। इसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *