ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमानत पर लौटे हत्यारे ने गवाह को गोली मार पुलिस को दी चुनौती

चर्चित गोलू पंडित हत्याकांड के गवाह को गोली मारकर जमानत पर लौटे हत्यारे मनी यादव ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाली। वाराणसी जेल से एक जुलाई को जमानत पर छूटे मनी यादव की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं, गोली लगने से घायल मुकेश मिश्र उर्फ गोलू पंडित हत्याकांड के मुख्य गवाह शुभम मिश्र का इलाज ट्रामा सेंटर में कराया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद कुल पांच बादमाश फरार हो गए।।

दरअसल, कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा में रहने वाला शुभम मिश्र शनिवार की रात अपने गांव अर्जुनपुर जा रहा था। गांव की पुलिया के पहले ही उस पर फायर कर दिया गया, जिसमें वह बच गया। इस पर मनी यादव के साथ मौजूद दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। मनी ने दूसरा फायर किया। इसके चलते गोली शुभम के बाएं हाथ में लगी। यह देख दो बाइक पर सवार होकर आए पांच हमलावर भाग निकले। घायल शुभम को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की।

पीड़िता शुभम मिश्र ने बताया कि हमलावर पांच लोग थे। मनी ने पहले भी गवाही देने से मना किया था। उसने ही अपने चार अन्य साथियों के सहयोग से गोली मारी है। गोलू की हत्या मामले में जेल में बंद था। आजकल वह जमानत पर बाहर आया है। युवक को गोली मारे जाने की खबर लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति ने ट्रामा सेंटर पहुंच मरीज और डाक्टर से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मनी यादव कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार में 22 जून 2022 को मुकेश मिश्र उर्फ गोलू पंडित की हत्या की थी। शुभम मिश्रा हत्याकांड का गवाह है। एक जुलाई 2023 को मनी यादव जेल से रिहा हुआ, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गवाह को गोली मारकर उसने योगी सरकार की पुलिस को चुनौती दे डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *