ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

(अपडेट) वीडीसी सदस्य के घर पर हमला, एक आतंकी ढेर, रिश्तेदार और जवान घायल

जम्मू, 22 जुलाई । आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी के गांव गुंधा में ग्राम विकास कमेटी (वीडीसी) सदस्य के घर पर हमला कर दिया। यह हमला सोमवार तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर किया गया। गांव के पास ही मौजूद सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

भारतीय सेना ने कुल 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। इस दौरान एक जवान तथा वीडीसी सदस्य का रिशतेदार घायल हुआ है, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

आतंकवादियों ने आज सुबह 3ः10 बजे राजौरी के गुंधा में वीडीसी सदस्य शौर्य चक्र विजेता परषोत्तम कुमार के घर पर हमला कर दिया। पास ही मौजूद भारतीय सेना की आरआर यूनिट कंपनी के जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। सेना का यह कैंप नया बना था। सेना की टुकड़ी की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकियों ने भी गोलीबारी की है। इस पर भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने भी जवाबी गोलीबारी की और व्हाइट नाइट कार्प, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया।

रोमियो फोर्स ने आतंकवादियों को चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई शुरू की। भारतीय सेना ने कम से कम 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। इस दौरान सेना का एक जवान तथा वीडीसी सदस्य का रिश्तेदार विजय कुमार घायल हुआ है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का आतंकरोधी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *