ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामनवमी पर बंगाल में गर्मी बढ़ी, पारा 40 डिग्री पर पहुंचा

महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में एक तरफ लोकसभा चुनाव के बीच रामनवमी की सरगर्मी तेज है तो दूसरी तरफ पारा भी चढ़ रहा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। दोनों ही तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है। आसमान में बादल भी नहीं हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते के अंत तक हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हालांकि हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *