ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री आज नलबाड़ी में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को नलबाड़ी में विशाल चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री गठबंधन उम्मीदवार फणि भूषण चौधरी के समर्थन में प्रचार में हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शाम गुवाहाटी पहुंचे थे। गुवाहाटी में उन्होंने एक विशाल रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने रात्रि विश्राम राजधानी के खानापारा के कोइनाधारा स्थित एक नंबर स्टेट गेस्ट हाउस में किया। आज वे वह नलबाड़ी के बरकुरा में इस विशाल रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10.15 बजे नलबाड़ी के लिए रवाना होंगे। जनसभा नलबाड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के बगल में बरकुरा में एक विशाल कृषि भूमि पर आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *