ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ धूल भरी आंधी की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसमी सिस्टम की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मेघ गर्जन वाले बादल और धूल भरी आंधी की संभावना अधिक है। यह जानकारी बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि जिस तरह से इस समय उप्र में और कई सर्कुलेशन बने हुए है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी न आने जा रहा है और बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मोस्चर फीड लगातार उत्तर भारत पर थ्रो हो रहा है। इन सारे मौसमी सिस्टम की वजह से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। क्लाउड फॉरमेशन बनी रहेगी, मेघ गर्जना वाले बादल और धूल भरी आंधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक इसकी संभावना अधिक है।

कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में धूप निकलेगी, बादल भी रहेंगे, हाई क्लाउड भी रहेंगे। लेकिन जो मास्टर फीड रहेगा, उसकी वजह से रिलेटिव हिम्यूनिटी बनी रहेगी, इससे उमस बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *