ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पालमपुर में ऑफ कैंपस खोलेगा तकनीकी विश्वविद्यालय

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की शैक्षणिक परिषद (एसी) की 31वीं बैठक कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पालमपुर में स्थित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में तकनीकी विवि का ऑफ कैंपस खोलने का प्रस्ताव रखा गया। तकनीकी विवि का ऑफ कैंपस में इंजीनियरिंग के कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है, जिसे अब प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

साथ ही प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में पीएचडी शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिसे लागू करने के लिए अधिष्ठाता शैक्षणिक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करने को स्वीकृति दी। इसके अलावा शैक्षणिक परिषद ने विभिन्न विषयों के नए पाठ्यक्रम को भी मंजूरी प्रदान की गई, जो बोर्ड ऑफ स्टडीज में पारित किए गए हैं।

कुलपति ने कहा कि सभी इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित अन्य स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों को नया पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। जिसमें चार साल की इंटीग्रेटेड डिग्री करने का प्रावधान रखा गया है, जिसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है।

तकनीकी विवि की शैक्षणिक परिषद की बैठक में कुलसचिव अनुपम कुमार, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव, एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो ललित अवस्थी सहित, प्रो दीपक बंसल, प्रो हिमांशु मोंगा, डॉ विनय ठाकुर, डॉ एल राजू, प्रो उमेश राठौर, डॉ विवेक शर्मा, डॉ राकेश कुमार, डॉ एसपी गुलेरिया, डॉ गुरविंदर सिंह उपस्थित रहे, जबकि प्रो मनोज शर्मा, प्रो मुनीष वशिष्ठ ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *