ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

असम माला से बदलेगी राज्य की तस्वीर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम माला योजना से असम की तस्वीर बदल जाएगी। आने वाले कुछ वर्षों में असम देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। इसके लिए असम के सभी जिलों को समान रूप से विकसित करना होगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को बंगाईगांव कॉलेज फील्ड में आयोजित बंगाईगांव जिले का विकास उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों को समान रूप से विकसित करने के लिए शुरू की गइ असम माला योजना के तहत 15 हजार करोड़ रुपये बंगाईगांव जिले में विकास संबंधी योजनाओं के लिए दिए गए थे। इनमें से कई योजनाएं पूरी हो चुकी है। जबकि 18 माह के भीतर बंगाईगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का काम पूरा हो जाएगा। इंजीनियर कॉलेज, उपायुक्त कार्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर आदि के निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 555 करोड़ रुपये की योजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अपनी बंगाईगांव यात्रा के दौरान “आई” नदी पर बने 481 मीटर लंबे पुल का कीर्तनपाड़ा में उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कुल 1086 पुल असम में बन रहे हैं, जिनमें से 842 पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री कीर्तनपाड़ा मंदिर तथा अभयापुरी के प्रसिद्ध गणेश मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इससे पहले बंगाईगांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *