ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

T20 विश्व कप 2026: सभी 20 टीमों के कप्तान घोषित, सूर्यकुमार यादव पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालेंगे

नई दिल्ली, 3 फरवरी 2026: ICC T20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2 फरवरी को अंतिम स्क्वॉड की घोषणा के साथ सभी टीमों के कप्तान भी सामने आ गए हैं। टीम इंडिया ने सबसे पहले 20 दिसंबर 2025 को अपनी 15 सदस्यीय टीम और कप्तान का ऐलान किया था।
इस बार T20 विश्व कप में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। 35 वर्षीय सूर्यकुमार पहली बार T20 विश्व कप में कप्तानी करते नजर आएंगे। पिछली बार 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था, अब सूर्या पर डिफेंडिंग चैंपियन बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
ग्रुप-ए के कप्तान

  • भारत: सूर्यकुमार यादव (35 वर्ष)
  • पाकिस्तान: सलमान अली आगा (32 वर्ष)
  • नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (30 वर्ष)
  • नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (29 वर्ष)
  • अमेरिका: मोनंक पटेल (32 वर्ष) – पूर्व में गुजरात U-19 टीम के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ खेल चुके
ग्रुप-बी के कप्तान

  • ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (34 वर्ष)
  • आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (35 वर्ष)
  • ओमान: जतिंदर सिंह (36 वर्ष)
  • श्रीलंका: दशुन शनाका (36 वर्ष)
  • जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (39 वर्ष) – ICC T20I रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर
ग्रुप-सी के कप्तान

  • इंग्लैंड: हैरी ब्रूक
  • इटली: वेन मैडसेन (42 वर्ष) – इस विश्व कप के सबसे उम्रदराज कप्तान
  • नेपाल: रोहित पौडेल (23 वर्ष)
  • स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (38 वर्ष)
  • वेस्टइंडीज: शाई होप (32 वर्ष)

ग्रुप-डी के कप्तान

  • अफगानिस्तान: राशिद खान (27 वर्ष)
  • कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (23 वर्ष) – जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ
  • न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर
  • साउथ अफ्रीका: एडन मार्कराम
  • UAE: मुहम्मद वसीम (31 वर्ष)

T20 विश्व कप 2026 में कई युवा और अनुभवी कप्तानों का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत खिताब की रक्षा करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, जबकि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों से भी कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *