October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती मनायी

बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव में सोमवार को स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती मनायी गयी। ग्रामीणों ने यज्ञ का आयोजन किया और स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके कल्याणकारी आचरण को अपनाने पर जोर दिया गया।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत के द्वारा मास्टर वीरेंद्र सिंह के आवास गांव बिजवाड़ा में यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा प्राचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा जो कल्याणकारी आचरण हो, वही आचरण धर्म है। हम सभी अपने जीवन को धर्म की शिक्षाओं के साथ आगे बढ़ाएं। जिससे जीवन में सुख शांति मिल सके। जिला सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा कि जो विपत्ति के समय मुसीबत में काम आए, वही मित्र है। जिला सभा द्वारा 200 यज्ञ का कार्यक्रम लगातार जारी है। आर्य समाज का काम अंधविश्वास के खिलाफ जन जागरण करना है। जिसे हम लगातार जारी रखेंगे। योगेंद्र आर्य छपरौली ने भजनों के माध्यम से एक दूसरे से वैर भाव त्यागने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, पूर्व प्रधानाचार्य महक सिंह, धर्मवीर आर्य, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार, सतीश, प्रधानाचार्य भारत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.