ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बारिश से सुसवा नदी का पुल क्षतिग्रस्त

राज्य में हो रही लगातार बारिश से पुल, पुलियों और सड़कों का टूटना लगातार जारी है। इस क्रम में अब सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल पर भी दरारें आ गयी हैं। इस पर लोनिवि ने इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है और वहां पर सूचना भी लगा दी गयी है। पुल को मजबूत करने की कवायद की जा रही है।

सुसवा नदी पर बना यह पुल पानी के तेज बहाव के चलते भारी कटाव के बाद अब हवा में दिखाई दे रहा है। पुल की एप्रोच रोड और पुल के बीच में दरारें भी आ गई हैं। पुल में दरारें आने के बावजूद इस पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा था। इसके बाद अब लोनिवि की ओर से इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और सूचना भी लगा दी गई है। पुल को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात्रि और बुधवार को पुल के नीचे खोखली हो चुकी नींव के नीचे जेसीबी के माध्यम से आरबीएम को भरने के बाद मिक्सर मसाला लगाया गया, जिससे कि पुल नीचे की ओर न बैठे और पुल की सुरक्षा हो सके। यदि कुछ दिनों के भीतर इस नदी में फिर तेज गति से पानी आता है तो पुल को पूरी तरह से खतरा बना हुआ है। इसको लेकर लोनिवि के अधिकारी भी सतर्क नजर आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता ओपी चन्द्रा ने बताया कि पुल की सुरक्षा के लिए कार्य को तेज कर दिया गया है। साथ ही भारी वाहनों का भी प्रवेश पुल पर पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *