ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण कल, गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल

Solar Eclipse 2023: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानि 20 अप्रैल को लगने जा रहा है | सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की चीजें मन में चलती रहती है | इसी के चलते ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है| जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है | ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है | विज्ञान में सूर्य ग्रहण को भले खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना जाता है|

क्या है सूर्य ग्रहण?

आपको बता दें कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है | इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पातीं। वैसे तो सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक और खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद अशुभ माना जाता है। इस दौरान ग्रहों की गति या सूर्य और चंद्रमा सहित आकाशीय पिंडों की स्थिति में बड़े बदलाव आते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण प्रभावित होता है।

 

चीन नहीं भारत के नाम दर्ज हुआ अधिक आबादी का रिकॉर्ड, जानें कितनी है जनसंख्या?

क्या सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाता है?…

मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को बुरा संकेत या अशुभ माना जाता है। जब बात आती है प्रेग्नेंट महिलाओं की, तो ऐसा माना जाता है कि ग्रहण मां और होने वाले बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यह सिर्फ प्राचीन मान्यताएं हैं |

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का ख्याल रखना चाहिए….

# गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहने की ही सलाह दी जाती है।
# इस दौरान किसी तरह की नूकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचें।
# सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ खाएं नहीं।
# अपने घर के दरवाजें और खिड़कियों को बंद रखें और पर्दा भी डालकर रखें।
# इस दौरान कड़े, चीड़ियां, पिन्स आदि जैसी किसी भी तरह के मेटल को पहनने से बचें।
# सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान और मंत्र का उच्चारण करने की कोशिश करें ताकि आपका मन और शरीर शांत रहे।
# प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के बाद नहाना काफी शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *