ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फरीदाबाद : सूरजकुंड मेले में स्टॉल पर गिरी दीवार

फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में फूड कोर्ट की दीवार दरकने से मेले में लगे स्टाल नंबर 1278 पर काफी नुकसान हुआ। स्टॉल लगाने वाले हस्तशिल्पी कलाकार नेमीचंद शाक्य उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से आते हैं, जिन्होंने मेले में तारकशी हस्तशिल्प कला का स्टॉल लगाया हुआ है।

नेमीचंद शाक्य ने बताया कि वह मेले में पिछले कई वर्षों से आते हैं। इस बार उन्हें स्टॉल नंबर 1278 मिला है। बीती रात उनकी स्टॉल पर दीवार का मालबा गिर गया। उन्हें सुबह तब पता चला जब उनका कारीगर पुरुषोत्तम स्टॉल को खोलने के लिए पहुंचा। तब उसने देखा की उनकी स्टॉल के ऊपर दीवार का काफी मलबा गिरा हुआ है और ट्रैक्टर-ट्राली से उसे उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया की यदि यह घटना स्टॉल पर उनके और उनके कारीगर के रहते समय होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही की वह घटना के समय मौके पर नहीं थे, अन्यथा उनकी जान भी जा सकती थी।

नेमीचंद ने बताया की स्टॉल पर दीवार का मलबा गिरने के चलते काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत मेला प्रबंधकों से भी की है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया कि उनके हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा। उनका लगभग ढाई लाख का नुकसान हुआ है। नेमीचंद शाक्य ने मेल प्रबंधकों से मांग करते हुए कहा है कि न केवल उनके स्टॉल पर हुए नुकसान की भरपाई की जाए, बल्कि उनके स्टॉल को चेंज कर दिया जाए ताकि ग्राहक आसानी से उन तक पहुंच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *