ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिला पत्रकार संघ ने पत्रकार बीमा के लिए दिया आवेदन

नालंदा जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर पत्रकार बीमा कि राशि में हर वर्ष हो रही बढ़ोतरी को वापस लेने एवं आकस्मिक व दुर्घटना मृत्यु को भी जोड़ने हेतु आवेदन दिया हैं।

जिला पत्रकार संघ नालन्दा के जिला अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद एवं जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद ज़ियाउद्दीन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज मुख्यमंत्री के 1 अनने मार्ग में मिल कर एक आवेदन दिया, जिस में पत्रकार बीमा की राशि प्रत्येक वर्ष दुगना कर दिया जाता है ,इस राशि को कम किया जाय।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पत्रकार बीमा योजना की अवधी पांच वर्ष किया जाय।पत्रकार बीमा योजना में दुर्घटना एवं अकास्मिक मृत्यु लाभ में जोड़ा जाय।विकलांगता की स्थिति में एकमुश्त सहायता राशि एवं विकलांगता पेंशन दिया जाय।निर्धन पत्रकारों की पुत्री की शादी में एकमुश्त सहायता राशि दिया जाय।पत्रकार के बच्चों को छात्रवृत्ति दिया जाय।पत्रकारों को मुफ्त आवास दिया जाय।इच्छुक पत्रकारों को लाइसेंस आग्नेयास्त्र मुहैया कराया जाय।

मुख्यमंत्री ने संघ के नेताओं को आश्वासन दिया हैं कि आप कि मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *