ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छह लाख रुपये की चरस जब्त: चार तस्कर गिरफ्तार

आदर्श नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आठ सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस और ब्रिकी राशि के पैतालीस हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत छह लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल चारों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले कपिल कुमार (34) निवासी खोह नागोरियान, विनय मुरझानी(29) निवासी जवाहर नगर, महेश्वर सिंह (32) निवासी कोटा और हिमांशु (29) निवासी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पास से आठ सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस और ब्रिकी राशि के पैतालीस हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपितों से अवैध मादक पदार्थ चरस की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *