ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीएचयू एमएमवी में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम सेमी कंडक्टर मिशन:विकसित भारत को छात्राओं ने सुना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश में तीन स्थानों पर सेमी कंडक्टर के उत्पादन केन्द्र का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री गुजरात में आयोजित समारोह- इंडिया टेकएड में वर्चुअल जुड़े। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीता सिंह के साथ सभी आचार्य,स्टाफ और छात्राएं भी वर्चुअल जुड़ीं। सभी ने “विकसित भारत @2047″कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश को 1.25 लाख करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनाने के आह्वान कर कहा कि ‘आज युवाओं के लिए नए-नए अवसर सृजित हो रहे हैं।आज टैलेंट इकोसिस्टम का माहौल है।’ सरकार टेक्नोलॉजी को एडवांस बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। देश के युवा तकनीक के मामले में बेहद प्रतिभा संपन्न हैं। इसलिए इनकी भूमिका अहम है।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस अभूतपूर्व अवसर पर हमारे साथ देश के 60 हजार से ज्यादा कॉलेज, यूनिवर्सिटी और एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी जुड़े हुए हैं। ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आज युवा देख रहे हैं कि भारत किस तरह प्रगति के लिए, आत्मनिर्भरता के लिए, ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आतुर हैं।

गौरतलब है कि सेमीकंडक्टर उद्योग पर फोकस की नीति से देश के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। देश में सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए इको-सिस्टम मजबूत बनाने के लिए इकाइयां स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। कार्यक्रम में प्रो. नीलम अत्री, प्रो. के. एन. तिवारी,डाॅ. अपर्णा बसु ,डाॅ. उषा कुमारी,डाॅ. करुणा सिंह,डाॅ.धीरेन्द्र नाथ चौबे,डाॅ. गणेश मौर्य और महेश पासवान आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *