ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कलेक्टर एसपी ने लिया कालभैरव मन्दिर में दर्शन व्यवस्था का जायजा

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को कालभैरव मन्दिर पहुंचकर यहां दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को दर्शनार्थियों को सुलभ दर्शन करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कालभैरव मन्दिर के सामने लगी दुकानों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने तथा दीवार के बाहर अवैध दुकानों को हटाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि दर्शन की बेहतर व्यवस्था दर्शनार्थियों के लिये की जाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बेरिकेटिंग का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कालभैरव के दर्शन किये। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एलएन गर्ग, कालभैरव मन्दिर प्रबंध समिति की प्रशासक संध्या मारकंडेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *