ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाल सुधार गृह प्रशासन की मिलीभगत से बाल अपचारी लगा रहे सुरक्षा में सेंध

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बाल सुधार गृह की सुरक्षा में प्रशासन के अधिकारी सेंध लगवा रहे है। यहीं वजह है कि यहां से लगातार बाल अपचारी फरार होने की घटनाएं सामने आ रही है। तेईस दिन के अंतराल में बाल सुधार गृह से दूसरी बार बाल अपचारी भाग निकले। इससे पहले तेरह फरवरी को खिड़की काटकर लॉरेंस गैंग के गुर्गे सहित करीब 23 बाल अपचारी फरार हो गए थे, इसमें से अभी तक सात बाल अपचारी फरार है। लॉरेंस गैंग का गुर्गा भी पुलिस की पकड़ से फिलहाल दूर है। मंगलवार रात बाल सुधार गृह की दीवार में छेद कर 20 बाल अपचारी भाग निकले, इसमें से 12 बाल अपचारियों को देर रात से लेकर बुधवार शाम तक पकड़ लिया गया। अभी भी आठ बाल अपचारी फरार है।

ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी राजेश बाफना ने बताया कि बाल सुधार गृह के बाहर को पुलिस के जवान तैनात है, लेकिन अंदर की सुरक्षा बाल सुधार गृह प्रशासन की ही है। प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह है। यहीं वजह है कि यहां से बार-बार में बाल अपचारी फरार हो जाते है। हो सकता है बाल सुधार गृह प्रशासन की इन वारदातों में मिलीभगत भी हो, इसको लेकर जांच की जा रही है। रात को फरार बाल अपचारियों में से अब तक 12 को पकड़ लिया गया है। रात को सात बाल अपचारी और दिन में पांच बालअपचारियों को पकड़ गया है। झालाना, मालवीय नगर, सांगानेर सहित अन्य स्थानों से फरार बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। 4 बाल अपचारियों को घर से पकड़ा गया है।

6 इंच मोटी दीवार, कुछ घंटे में ही लोहे के पाइप से खोदकर तोड़ा, चारपाई के नीचे बनाया सुराग

थानाधिकारी ने बताया कि बाल सुधार गृह की दीवार छह इंच मोटी है। ऐसे की दीवार को तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाल अपचारियों ने मंगलवार दिन में ही चारपाई के नीचे बैठकर गड्ढ़ा खोदकर दीवार तोड़ी है। रात होते ही मौका देखकर यहां से फरार हो गए। जिस कमरे से बाल अपचारी फरार हुए है वहां से लोहे का पाइप और लोहे की एक पत्ती बरामद की है। सभी फरार बाल अपचारी करीब साल-दो साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे। बाल सुधार गृह में 107 बाल अपचारी बंद है। एक बैरक में करीब 30 से 50 बच्चे रह रहे है। फरार बाल अपचारियों पर रेप, हत्या सहित अन्य धाराओं पर केस दर्ज थे।

बाल अपचारियों के भागने की जानकारी मिलने पर नाबालिगों के घर और संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों को भेज कर जांच कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। एक रिपोर्ट लेकर इन नाबालिगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी। सभी नाबालिगों के परिवार को जानकारी दे दी गई है।

8 माह पहले भी भाग गए थे 15 बाल अपचारी, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

बाल सुधार गृह से बालअपचारी भागने की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं से बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर लगातार सवालिया निशान लगा हुआ है। सरकार को इस और ध्यान देने की जरुरत है। 28 जून 2023 में भी बाल सुधार गृह से 15 बाल अपराधी बाथरूम की खिड़की तोड़कर भाग गए। घटना का पता जब दूसरे कमरों में सो रहे बालअपचारियो के गेट की कुंडी बाहर से लगी होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए, तब गार्ड को आवाज लगाकर कमरों की कुंडी खुलवाई गई। इसके बाद कमरों को खाली देखा तो पता चला कि बाल अपचारी भाग गए है। घटना में बाल सुधारगृह की लापरवाही सामने आई। रात को मात्र तीन प्राइवेट गार्ड व दो केयर टेकर ही तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *