ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोनभद्र : किशोर की हत्या कर शव रिहंद जलाशय में फेंका

बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों गांव में मामूली विवाद में तीन युवकों ने मिलकर एक किशोर की हत्या कर शव रिहंद जलाशय में फेंक दिए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को रिहंद जलाशय से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों ग्राम पंचायत में गुरुवार को मामूली विवाद में दो पड़ोसियों विजय व काशी के बीच कहासुनी हो गयी। दोनों युवकों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दिए। काशी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उस समय दोनों युवक परिजनों के समझाने पर मान गए, लेकिन दोनों युवकों के बीच बोलचाल बंद हो गयी।

शुक्रवार की शाम काशी का भाई मुलायम पुत्र संसारी लाल, विजय(16)पुत्र पवन कुमार भारती के घर गया और उसे बाइक पर बैठा कर घुमाने ले गया। जब विजय काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तब परिजन परेशान हो गए। रात करीब नौ बजे विजय के पिता ड्यूटी से वापस घर लौटे तो परिजनों ने विजय के घर वापस न आने व मुलायम के साथ जाने की पूरी बात बतायी। विजय के पिता पवन को शंका हुई तो वह मुलायम के घर अपने बेटे के बारे में पूछने चले गए। पहले तो मुलायम उसे टालता रहा फिर बताने लगा कि उसे नधिरा छोड़ आए हैं। पवन बाइक से रात में ही मुलायम को साथ लेकर नधिरा के जंगलों में खोजने गया, लेकिन वह नहीं मिला। जब मुलायम से कड़ाई से पूछा तो उसने बताया कि मैंने उसका गला दबाकर मार दिया और शव को रिहंद जलाशय में फेंक दिया। इतना सुनते ही पवन को मानो काठ मार गया वह बेसुध हो गया।

परिजनों ने मामले की सूचना रात करीब तीन बजे स्थानीय पुलिस को दे दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को रिहंद जलाशय से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्धन प्रसाद ने मौका मुआयना किया। मृतक विजय के पिता पवन ने अपने पुत्र की हत्या में रवि, काशी, मुलायम के शामिल होने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *