ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोलापुर के श्मशान घाट में दफनाया गया दस बच्चे का शव गायब

मुंबई, 16 जून (हि. स.)। सोलापुर शहर के श्मशान घाट में दफनाया गया 10 महीने के बच्चे का शव गायब हो गया है। रविवार को इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई है। सोलापुर पुलिस गायब बच्चे के शव की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार वाघमारे परिवार का दस माह का बच्चा प्रियांश वाघमारे खेलने के दौरान घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 14 जून को प्रियांश की मौत हो गई थी। परिजनों ने श्मशान घाट पर प्रियांश के शव का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया था। रविवार को तीसरे दिन का अनुष्ठान करने के लिए वाघमारे परिवार जब श्मशान घाट पहुंचा, तो जहां प्रियांश को दफनाया था, वहां उन्हें एक गड्ढा मिला। शव गायब था। इसके बाद वाघमारे परिवार ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुआयना भी किया। इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। लोगों में जादू-टोना के लिए बच्चे का शव गायब करने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *