ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भायंदर में इमारत का स्लैब गिरने से महिला की मौत, चार घायल

भायंदर में स्थित उत्तन इलाके में शुक्रवार को एक इमारत के फ्लैट का स्लैब गिर जाने से 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना में फ्लैट में मौजूद परिवार के चार सदस्य भी घायल हो गये है। सभी घायलों का इलाज भायंदर के नजदीकी अस्पताल में हो रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह भायंदर के उत्तन इलाके में 20 साल पुरानी इमारत में स्थित फ्लैट का स्लैब ढह गया। उस समय घर में सभी लोग गहरी नींद में सोए थे। इस घटना में सुनीता बोर्गेस (46) की मौके ही मौत हो गई, जबकि स्नेहिल बोर्गेस (25), स्वेता बोर्गेस (17), सानिया बोर्गेस (13) और डेंसी बोर्गेस (22) घायल हो गईं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मीरा-भायंदर नगर निगम ने इमारत के सभी फ्लैटों को खाली करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *