ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेपाल में सोना तस्करी मामले में 48 घंटे में चीन के दो और नागरिक गिरफ्तार

एक क्विंटल सोने की तस्करी मामले में पुलिस ने 48 घंटे के दौरान दो अन्य चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अब तक चीन के 12 नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डिआईजी कुबेर कडायत ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने बीती रात काठमांडू स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारकर अवैध रूप से लम्बे समय से रह रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल इनके नामों का खुलासा नहीं किया है।दोनों को आज काठमांडू जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

सीआईबी ने बुधवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इनमें डिंग सेल्फा और ली नेंकाइ को काठमांडू के डाउन टाउन अपार्टमेंट से हिरासत में लिया गया था। ये दोनों सोने की खेप को एयरपोर्ट से लेकर उन्हें उस गोदाम तक पहुंचाना जो सिर्फ इसी काम के लिए बनाया गया था। इसी तरह तियान मिन और वेंग तोई को काठमांडू के ठमेल में एक रेस्टोरंट केटीबी कराओके से हिरासत में लिया गया था। इनके जिम्मे सोने की तस्करी से जुड़े चीनी नागरिकों को ठहराने और उनके मनोरंजन कराने की जिम्मेदारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *