ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंडी अलायंस के पक्ष में सीताराम येचुरी ने की रैली

लखनऊ के इको गार्डन पार्क मैदान में वामपंथी दलों के बैनर तले सीपीआई एम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी ने इंडी अलायंस के पक्ष में रैली की। रैली को सम्बोधित करते हुए सीताराम येचुरी ने जनवादी विचारधारा का रास्ता चुनने और उसके लिए कुछ करने का समय आने की बात कही।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्रों से जुटे वामपंथी नेताओं के बीच सीताराम येचुरी ने इंडी अलायंस के पक्ष में समय की मांग की। येचुरी ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ और भाजपा हराओ इंडिया ज़िताओ का नारा लगाया। रैली में जुटी भीड़ में उपस्थित वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने नारा के समर्थन में पीछे कई बार नारेबाजी की।

भाजपा और गठबंधन दलों पर सीताराम येचुरी ने अपना विषय रखते हुए देश में बदलाव की बात कही। उन्होंने इंडी अलायंस की आवश्यकता महसूस कर रहे पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, दक्षिण भारतीय राज्यों के नाम की चर्चा की। रैली में उपस्थित अन्य चेहरों ने भी भीड़ को सम्बोधित किया और इंडी अलायंस के पक्ष में अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *