ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत

हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना गुरुवार सुबह मदारीहाट टोटोपारा राजमार्ग पर तिती नदी पुल के पास हुई है। मृतक का नाम कांचा राय (50) बताया गया है। वह मदारीहाट के उत्तर खैरबारी के रहने वाले थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह कांचा राय नदी में पत्थर चुनने जा रहा था। तभी तिती नदी पुल के पास हाथी ने उस पर हमला कर उसे कुचल दिया जिससे कांचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हमले के समय कांचा के साथ मदन मुंडा नामक एक व्यक्ति भी साथ थे जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद वन विभाग और मदारीहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक कांचा के परिवार को सरकारी नियमानुसार 5 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *