ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र समेत सात से अधिक राज्यों में दिखा घना कोहरा,कड़ाके की ठंड

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश समेत देश के सात राज्यों से अधिक स्थानों पर घर कोहरा और सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तक उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू, पंजाब,हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान और बिहार में घना कोहरे का असर दिखाई दिया। इसी तरह दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और मणिपुर में मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि दर्ज की गई दृश्यता के अनुसार गुरुवार को लगभग साढ़े आठ बजे जम्मू और कश्मीर 25 मीटर; पंजाब-पटियाला-25, अमृतसर-50, हरियाणा-चंडीगढ़: चंडीगढ़ और अंबाला – 25, करनाल-50, दिल्ली आया नगर-50, उत्तराखंड के पंतनगर और नैनीताल – 50 प्रत्येक, उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर- 0, झांसी और बहराइच-25 प्रत्येक, बरेली, लखनऊ और वाराणसी-50 प्रत्येक, सुल्तानपुर-200, राजस्थान के बीकानेर-25; कोटा, जयपुर और अजमेर-50, जैसलमेर-200, बिहार के पूर्णिया-25, मध्य प्रदेश के सागर-50, ग्वालियर और खजुराहो-200, ओडिशा के राउरकेला -200, झारखंड के डाल्टनगंज- 200, त्रिपुरा के अगरतला-50, मणिपुर के इंफाल- 200 मीटर दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *