October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिस देश के लोग सोते रहेंगे और आपस में लड़ेंगे,उस देश की सीमा छोटी होती जायेगी:सीमा जागरण मंच

सीमा जागरण मंच बिहार के तत्वाधान में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के सयुक्त संवाद कार्यक्रम व सीमा सुरक्षा एवं विकास विषय पर परिचर्चा का आयोजन रक्सौल में किया गया।

कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मुरलीधर मौजूद थे।जिन्होने कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत, सामाजिक, सांगठनिक और राष्ट्रहित में चेतना प्रेरित करने पर संवाद करते हुए सीमा सुरक्षा से जुड़ी मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया।उन्होने राष्ट्रहित में हो रहे गलत गतिविधियों जैसे मादक पदार्थों की तस्करी,मानव तस्करी व आतंकी गतिविधियो पर रोक लगाने पर जोर देते हुए कहा कि जिस देश के लोग सोते रहेंगे और क्षुद्र बातों के लिए आपस में लड़ेंगे, उस देश की सीमा छोटी होती जायेगी और जिस देश के लोग जागते रहेंगे और आपसी भाईचारा बनाकर रखेगे वह देश सतत विकसित और समृद्ध होगा।

उन्होने सीमा क्षेत्र के नागरिको को सजग रहने का आह्रान करते कहा कि नेपाल के रास्ते भारत विरोधी तत्व क्रियाशील है।ऐसे में सजगता और चौकसी जरूरी है।मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक प्रो.राजकिशोर सिंह,सीमा जागरण मंच बिहार के संगठन मंत्री अरविंद दादा, उत्तर बिहार प्रांत सम्पर्क प्रमुख महेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज, प्रदेश कोषाध्यक्ष बिगन जी, सुरेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष दिग्विजय पार्थ, पटना महानगर अध्यक्ष मनीष राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.