October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महात्मा गांधी केविवि के चार छात्र एनआईटी कुरुक्षेत्र में हुए चयनित

महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान का चार छात्रों का चयन उच्च शिक्षा के लिए हुआ है। इसकी जानकारी देते कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष प्रो. विकास पारीक ने बताया कि केविवि की छात्रा निशा गुप्ता का चयन साइबर सुरक्षा विषय में व अन्य तीन छात्र निशांत राज, चंदन कुमार व दीपांकर कुमार का कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए एनआईटी कुरुक्षेत्र में हुआ है।सभी छात्र वहां से एमटेक करेंगे। विभागाध्यक्ष ने छात्रो के राष्ट्रीय महत्व के इस संस्थान मिली सफलता का श्रेय सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास को दिया है।कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव व संकायाध्यक्ष प्रो. रणजीत चौधरी ने भी विभाग को बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर हर्ष व संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे विभाग के अकादमिक विकास के लिए महत्त्वपूर्ण बताया है।उल्लेखनीय है,कि इसके पूर्व भी केविवि के कई छात्रो ने कंप्यूटर साइंस व अन्य विभाग से निकलकर देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए चयनित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.