ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समृद्धि हाई-वे पर दो अलग-अलग हादसों में 3 घायल, बर्निंग कंटेनर से ट्रैफिक जाम

मुंबई-नागपुर समृद्धि हाई-वे पर शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। एक हादसे में बुलढाणा के मेहकर में समृद्धि हाई-वे पर एक कंटेनर पलट जाने से उसमें आग लग गई। इस बर्निंग कंटेनर से समृद्धि हाई-वे पर ट्रैफिक जाम हो गया।

पुलिस के अनुसार वासिम जिले के मालेगांव में समृद्धि हाई-वे पर नागपुर से मुंबई की ओर तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार संतोष वाघमारे (20), निखिल वाकोड़े (22) और सागर वाघमारे (23) घायल हो गए। इन तीनों को तत्काल पुलिस ने वासिम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त कार में पुलिस को दो अलग-अलग नंबरों की नंबर प्लेट मिली हैं। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

दूसरे हादसे में नासिक से नागपुर की ओर समृद्धि हाई-वे पर केमिकल लेकर जा रहा कंटेनर बुलढाणा जिले में मेहकर के पास अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसके बाद कंटेनर में आग लग गई। इस घटना में टैंकर चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मेहकर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया और आग बुझा दिया है। इन दोनों हादसों से कुछ देर तक समृद्धि हाई-वे पर ट्रैफिक जाम हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *