ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में लिवाली का माहौल

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के बाद धीरे-धीरे रिकवर करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, बाजार में खरीदारी का जोर बनता नजर आने लगा। इसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होता हुआ दिखा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ, टाइटन कंपनी, बजाज ऑटो और बीपीसीएल के शेयर 2.94 प्रतिशत से लेकर 1.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, जियो फाइनेंशियल, इंफोसिस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1.01 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,971 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,122 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 849 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *