ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यंग इंडिया पर ईडी की कार्रवाई पर भाजपा हमलावर, कहा- गांधी परिवार अपने पापों की कीमत चुकानी होगी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने ईडी द्वारा यंग इंडिया की 751 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कई सवाल दागे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांधी परिवार को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग सहित अपने पापों की कीमत चुकानी होगी। नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई पर इसे चुनावी हार से जोड़ते हुए कांग्रेस के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व खासकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बिल्कुल सीधा सवाल है कि बेईमानी कैसे होती है, सार्वजनिक संपत्ति की लूट होती है और अगर कार्रवाई की जाती है तो यह लोकतंत्र की उपेक्षा कैसे होती है?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गांधी परिवार ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस की विरासत बल्कि उसकी संपत्तियों को भी हथिया लिया। गांधी परिवार को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग सहित अपने पापों की कीमत चुकानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *