ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामलला दर्शन के लिए मुम्बई से फतेहपुर पहुंची शबनम शेख, स्वागत कर अयोध्या के लिए किया गया विदा

मुम्बई से चलकर फतेहपुर जनपद पहुँची रामभक्त मुस्लिम युवती का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। उत्सावर्धन कर अयोध्या के श्री रामलला के लिए विदा किया गया। रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न शामिल हो पाने पर अफसोस जताने के बाद भी रामलला के दर्शन का अपना संकल्प पूरा करने की बात कही।

अयोध्या स्थित श्री रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार देश-विदेश से रामभक्तों को प्रभु के दर्शन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मुम्बई की रहने वाली मुस्लिम युवती शबनम शेख अपने तीन साथियों के साथ श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रही है। आज वह फ़तेहपुर जनपद की सीमा में पहुंची, जहां इन रामभक्तों का जोरदार स्वागत किया गया है।

शबनम शेख ने बताया कि वह मुस्लिम है, लेकिन वह राम की दीवानी है। इसलिए वह मुम्बई से पैदल चलकर अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर पहुंच अपने आराध्य श्रीराम के दर्शन करेगी। उनका कहना है कि वह पिछले 34 दिनों से पद यात्रा करते हुए आज फ़तेहपुर जनपद पहुंची है। मुझे इस बात का दुख है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं पहुंच पाई लेकिन फिर भी वह अयोध्या पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन करेगी। शबनम शेख के अंदर भगवान श्रीराम की आस्था को देखकर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर उसे अयोध्या के लिए विदा किया।

शबनम शेख के साथ विनीत पांडेय, रमन राज शर्मा, शुभम गुप्ता जो कि पद यात्रा करते हुए पिछले 34 दिनों में 1350 किलोमीटर का रास्ता तय किया है। यह लोग फतेहपुर जनपद से होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *