ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामलला का दर्शन करने के लिए उमड़ रहा भक्तों का रेला

अपनी जन्मभूमि पर आगमन के दूसरे दिन प्रभु श्री रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या की सड़कों पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु सुबह से ही रामलला का दर्शन कर अपने को कृतार्थ कर रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार का दिन होने से हनुमानगढ़ी में भी भोर से ही हनुमान जी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। अयोध्या की गलियां श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज रही हैं। भक्तों का सरयू में स्नान कर दर्शन करने का सिलसिला जारी है। राम पथ व भक्ति पथ पर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। इतने श्रद्धालु राम का दर्शन करने आएंगे यह कल्पना प्रशासन को ही नहीं थी। इतनी भीड़ देखकर प्रशासन के हाथ पैर भी फूल गए। भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *