ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, सीतापुर में करेंगे रैली,पाटन में विशाल जनसभा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां सरगुजा संभाग में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

श्री सिंह दोपहर 12.20 से 1 तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ जिले के सलगावान कला में बड़ी जनसभा लेंगे। अपरान्ह 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक श्री सिंह दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *