ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिले के नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवनों का कायाकल्प अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने राज्य शासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के द्वारा निम्न व मध्यम आय वर्ग के बच्चों को बिना फीस के चिंता किए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहा है। जिसके तहत् जिले में 31 स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ हुए हैं। इसके उन्नयन के लिए कलेक्टर सिन्हा ने सीएसआर मद से 15 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए थे। इन स्कूल बिल्डिंग का कायाकल्प अपने अंतिम चरणों में हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर इन विद्यालयों का मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा हैं। इसके साथ ही उन्नयन कार्यों में गुणवत्ता विशेष ध्यान रखा जाए इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए हुए हैं।

जिले के सभी 7 विकासखंडों में इस सत्र में 31 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित हो रहे हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा इन स्कूल भवनों के उन्नयन के लिए सीएसआर से स्वीकृत राशि से भवन के जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इन स्कूलों में भवन के मरम्मत के साथ रंगाई पुताई का कार्य किया जा रहा है। लगभग 50 लाख रुपये की राशि एक स्कूल के लिए दी गई है। क्लासरूम के साथ ही स्कूल के शौचालय की मरम्मत की जा रही है। छत और फ्लोर को भी सुधारा जा रहा है। जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और बेहतर संसाधन मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *