ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोयला तस्करी मामले में फिर सक्रिय हुई सीबीआई, 13 स्थानों पर छापेमारी

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले में एक बार फिर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सक्रिय हो गई है। गुरुवार को राजधानी कोलकाता सहित 13 जगहों पर छापेमारी हो रही है। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि भवानीपुर, दुर्गापुर, कुल्टी, मालदा सहित अन्य जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कोयला तस्करी के मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से दो बार पूछताछ की है। उनकी पत्नी रूजीरा से भी पूछताछ हो चुकी है। आरोप है कि कोयला तस्करी के मास्टरमाइंड अनूप मांझी उर्फ लाला ने तस्करी से हासिल करोड़ों रुपये हवाला के जरिए विदेशों में ट्रांसफर किया है। फिलहाल वह केंद्रीय एजेंसी की पकड़ से बाहर है। तस्करी में मुख्य सूत्रधार रहे विकास मिश्रा भी देश छोड़ कर प्रशांत महासागर के द्वीप पर बसा हुआ है। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि नई जानकारियां मिली थी, जिसके बाद छापेमारी शुरू हुई है। दोपहर 12:00 बजे खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *