ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बशीरहाट चिमनी हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 3 की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हैं।

घटना बुधवार रात बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में एक साल से बंद पड़े ईंट भट्टे को दोबारा शुरू किए जाने के दौरान हुई। बशीरहाट के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार तथा स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल के रूप में की गई है। हादसे के शिकार चौथे व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में बुरी तरह घायल दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि दो शव मलबे से निकाले गए। सभी मृतक ईंट भट्टा मजदूर थे। हादसे में घायल दो मजदूरों का बशीरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे कोलकाता के आरजी कार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। चिमनी ढहने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *